Dehradun

आने वाले मंगलवार को होगा कुछ अद्भुत, फिर रातें हो जाएगी लंबी…जानिए क्यों?

Breaking uttarakhand news

आज मंगलवार है औऱ मंगलवार का दिन आम तौर पर खास इसलिए क्योंकि आज बजरंग बली हनुमान जी की पूजा होती है लेकिन आने वाला मंगलवार और खास होने वाला है वो भी इसलिए क्योंकि आने वाले मंगलवार को दिन और रात बराबर समय के लिए होंगे। जी हां साल का वह आखिरी दिन करीब आ गया है जब दिन और रात दोनों की अवधि समान हो जाएगी। आपको बता दें कि आने वाले मंगलवार खास होगा क्योंकि आगामी मंगलवार को दिन और रात दोनों बराबर होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सूर्य भूमध्य रेखा के ऊपर होगा और रात दिन की अवधि बराबर हो जाएगी। 22 सितंबर के बाद उत्तरी गोलार्ध में रातें लंबी होनी शुरू हो जाएंगी।

दैनिक जागरण की खबर के अनुसार आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के खगोल वैज्ञानिक डॉ शशिभूषण पांडे ने जानकाीर देते हुए बताया कि दिन-रात का होना और मौसम के बदलने के पीछ गजब का विज्ञान है। इसके पीछे मुख्य कारण पृथ्वी का अपने अक्ष में 23.5 डिग्री झुका होना है। यदि पृथ्वी का यह झुकाव नहीं होता तो दिन रात की अवधि कुछ और ही होती और शायद ऋतुओं का परिवर्तन नहीं होता सारे मौसम एक समान ही होते। इसी नाते इस बार 22 सितंबर को दिन व रात बराबर होने जा रहे हैं। करीब 12 घंटे का दिन तो इतने ही घंटे की रात भी होगी।

Back to top button