उत्तराखंड में बीती रात से मौसम ने करवट बदली। मैदानी जिलों में बारिश हुई तो वहीं पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हुई जिससे प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई। केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में लगभग 06 इंच और हेमकुंड साहिब में एक फीट बर्फबारी हुई जिसका श्रद्धालुओं ने जमकर मजा उठाया। वहीं उत्तरकाशी में भी बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम के कपाट आज बंद हुए। यमनोत्री में कपाट बंद होने से पहले बर्फबारी हुई। यमनोत्री में रविवार रात से बर्फबारी हो रही है जबकि यमुना घाटी में झमाझम बारिश हो रही है। यमनोत्री में कई फीट बर्फ जमा हो गई है।