Big NewsDehradun

CBSE Result : 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी, उत्तराखंड में शताक्षी ने इतने अंक लाकर किया टॉप

BIG BREAKING NEWS FOR CBSE

देहरादून। कोरोनाकाल में लंबे समय से परीक्षा परिणाम के इंतजार में बैठे सीबीएसई 12वीं के छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया है। बता दें कि आज दोपहर लगभग 2 बजे सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल बारहवीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों के मुकाबले ज्यादा बेहतर रहा है जो साबित करती है कि लड़कियां लड़कों से हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। बारहवीं कक्षा में 99.67 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 99.13 फीसदी है।बात करें उत्तराखंड की तो देहरादून रीजन में 99.37 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल है।

लड़कियों ने मारी बाजी

आपको बता दें कि इस साल 2021 में सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है। उत्तराखंड में देहरादून रीजन में ऋषिकेश के डीएसबी स्कूल की शताक्षी गुप्ता ने टॉप किया है। आपको बता दें कि ऋषिकेश डीएसबी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा शताक्षी ने 500 में से 498 अंक (99.60 प्रतिशत) हासिल किए हैं। शताक्षी के परिवार में खुशी का माहौल है। साथ ही उनके टीचरों में भी खुशी की लहर है। शताक्षी की इस उपलब्धि की चर्चा पूरे ऋषिकेश में है। योग नगरी में खुशी का माहौल है।

आपको बता दें कि देहरादून रीजन में कक्षा 12वीं में इस बार 71,063 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें उत्तराखंड के 486 स्कूल और यूपी के 336 स्कूलों के छात्र शामिल हैं। बता दें कि छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर और जन्मतिथि के जरिए बारहवीं का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

यहां जाकर देखें अपना रिजल्ट

रिजल्ट के ऐलान के बाद छात्र सीबीएसई (CBSE) के रिजल्ट पोर्टल cbseresults.nic.in पर अपने नतीजे देख पाएंगे। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने विवरण (रोल नंबर, आदि) भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2021 और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर

 

Back to top button