AlmoraBig News

सल्ट उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर, इन 3 नामों पर मंथन, किसको मैदान में उतारेगी भाजपा?

Breaking uttarakhand news

अल्मोड़ा : बड़ी खबर सल्ट से है जहां विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार तय करने के लिए भाजपा ने नामों का पैनल तैयार कर लिया है। जिनमें तीन नाम शामिल है। बता दें कि शनिवार को शाम 7 बजे कोर ग्रुप की बैठक भी है जिसमे इन नामों पर चर्चा की जाएगी। आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की। चर्चा के दौरान कमेटी ने नाम सुझाए औऱ नामों का एक पैनल तैयार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पैनल में पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना, पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश मेहरा, डॉ. यशपाल रावत के नाम भी शामिल हैं। बस इंतजार है 7 बजे होने वाली कोर ग्रुप की बैठक का।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तक पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, समिति के सदस्य राज्यमंत्री डॉ. धनसिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट समेत पार्टी सांसद व प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार व अन्य नेता हिस्सा लेंगे।

बता दें कि पार्टी सल्ट में चुनाव जीतने के लिए पहले ही तैयारियों में जुटी है। एक समिति का गठन भी किया गया। उपचुनाव की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को सौंपी गई है। कार्यकर्ता जीत हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि ये सीट पर चुनाव जीतना ही सुरेंद्र सिंह जीना को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Back to top button