Big News : भाजपा विधायक विनोद कंडारी की अनोखी पहल,बोर्ड टॉपर को कराएंगे भारत दर्शन - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

भाजपा विधायक विनोद कंडारी की अनोखी पहल,बोर्ड टॉपर को कराएंगे भारत दर्शन

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read

देहरादून। देवप्रयाग से भाजपा के युवा विधायक विनोद कंडारी ने एक अनोखी पहल बोर्ड टॉपर के लिए प्रदेश में की है, जी है देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी देवप्रयाग विधानसभा के 55 बोर्ड टॉपर बच्चों को भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत शैक्षिक भर्मण कराने जा रहे हैं।

देवप्रयाग विधानसभा के 55 बोर्ड टॉपर छात्रों के दल को कल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री आवास से रवाना करेंगे,दल में शामिल बोर्ड टॉपर को विधायक विनोद कंडारी सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास का भर्मण कराएंगे उसके बाद राजभवन,इंडियन मिलिट्री एकेडमी, एफआरआई,विज्ञानधाम का भर्मण कराएंगे,वही कल शाम ये दल हरिद्वार के लिए रवाना हो जाएगा, जंहा 17 सितंबर को छात्र पतंजलि और उसके बाद रुड़की में आईआईटी का भर्मण करेंगे,रुड़की के बाद छात्र दिल्ली के लिए रवाना होंगे,जहाँ छात्र राष्ट्रपति भवन में रास्त्रपतिनसे मुलाकात के साथ राष्ट्रपति भवन,संसद भवन इंडिया गेट,लाल किला के बारे में भी जान सकेंगे।

भाजपा विधायक विनोद कंडारी का कहना है कि दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ छात्रों की मुलाकात है वही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी छात्र मुलाकात करेंगे.

विनोद कंडारी का कहना है कि अब हर साल वह 10 में हर स्कूल से टॉप वाले अपनी विधानसभा के बच्चों को भारत भर्मण कराएंगे ताकि छात्र देश के बारे में जानकारी रखें और प्रेरणा लेकर आगे बढ़े।

Share This Article