कानपुर पुलिस एनकाउंटर में विभाग ने 8 जवानों को खोया। पुलिसकर्मियों की शहादत को नमन करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द पक़ड़ने के लिए निर्देश दिए। वहीं पुलिस की जगह-जगह दबिश जारी है। पुलिस कई जगहों पर चैकिंग अभियान चला रही है।
फरार कुख्यात विकास दुबे पर पुलिस ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। पहले पुलिस ने JCB से विकास दुबे का घर गिराया औऱ गाड़ियां तक कुचल डाली तो वहीं अब विकास दुबे की पूरी जायदाद जब्त करने की तैयारी है। जी हां पुलिस हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की सारी प्रॉपर्टी को अटैच करने की तैयारी कर रही है। साथ ही विकास दुबे के सारे बैंक अकाउंट्स भी सीज होंगे। गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस की सर्विलांस टीम लगभग 500 मोबाइल फोन पर नजर रखे है। साथ ही विकास दुबे के बारे में सुराग जुटाने के लिए पड़ोसी राज्यों से भी संपर्क किया जा रहा।