Bageshwar : ब्रेकिंग : उत्तराखंड प्रवासियों को पुणे से बागेश्वर लेकर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 की हालत गंभीर..देखिए लिस्ट - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

ब्रेकिंग : उत्तराखंड प्रवासियों को पुणे से बागेश्वर लेकर आ रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 4 की हालत गंभीर..देखिए लिस्ट

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
appnu uttarakhand news

appnu uttarakhand news

देहरादून : लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड प्रवासियों की वापसी का दौर जारी है। अभी तक हजारों लोगों को उत्तराखंड लाया जा चुका है। इस  बीच बुरी खबर आई। जी हां बागेश्वर जिले के गरुड़ क्षेत्र के प्रवासियों को पुणे से लेकर आ रही बस गुरुवार रात मध्य प्रदेश के गुना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पुणे के चालक समेत जिले के कुल 13 लोग घायल हो गए हैं। वहीँ चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

appnu uttarakhand newsएएनआई ने इसकी जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुणे से उत्तराखंड के प्रवासी दो बसों में सवार होकर बागेश्वर आ रहे थे। रात करीब 8:30 बजे मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघोगढ़ में बस की एक ट्रक से से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस में सवार 13 लोग घायल हो गए हैं। जिनमे से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मदद के लिए पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को गुना के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

हादसे में बागेश्वर जिले के गरुड़ के जवणा स्टेट निवासी नंदन सिंह, ग्राम पईयां निवासी दिनेश परिहार और उनकी पत्नी विमला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि रोशनी, लक्ष्मण परिहार, महेश सिंह, खड़क सिंह और ग्राम मैगडी स्टेट निवासी गिरीश सिंह बोरा सहित तीन अन्य लोग  भी इस हादसे में घायल हुए हैं।

Share This Article