देहरादून के थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में यूपी के सहारनपुर का टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल शातिर अपराधी समेत दो आरोपियों को एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और एक अभियुक्त अवैध खुखरी के साथ बिना नंबर की सैंट्रो कार सहित गिरफ्तार किया गया है। जानकारी मिली है कि दोनों सहारनपुर से आ रहे थे।
दरअसल देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट मेें मंगलवार रात चेकिंग की जा रही थी। तभी सहारनपुर की तरफ से एक सेंट्रो कार बिना नंबर को आशारोड़ी चौक पर रोका गया, जिसमें दो लोग सवार थे, जिनसे वाहन के कागजात दिखाने को कहा गया लेकिन वो कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस को दोनों पर शक हुआ औऱ दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम बिलाल और दूसरे ने अपना नाम अब्दुल वहीद बताया। दोनों की तलाशी ली गई तो बिलाल की जामा तलाशी में एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस और अब्दुल वहीद के पास से एक अवैध खुखरी बरामद हुई जिनके विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन में आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया जिन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी बिलाल एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर में 24 अभियोग पंजीकृत हैं जिनमें अधिकतर लूट, गैंगस्टर के मुकदमा पंजीकृत हैं अभियुक्त बिलाल जनपद सहारनपुर के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है
आरोपियो का नाम पता
1)- बिलाल पुत्र जमशेद निवासी टोडरपुर, थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर,उ प्र
2)- अब्दुल वहीद पत्र शहीद निवासी उपरोक्त
बिलाल का आपराधिक इतिहास
1)- मु.आ. स.- 54 /15 धारा – 395,412 भा द वी ,थाना बेहट, सहारनपुर,उप्र
2)- मु. आ. स.- 56 /15 धारा -398,401 भ द वी
3)- मु. आ. स.- 58 /15 धारा – 25 आर्म्स एक्ट
4)- मु. आ. स.- nil /15 धारा – 411 भा द वी
5)- मु. आ. स.- 12 /16 धारा – 392 411 भा. द. वी.
6)- मु. आ. स.- 26 /16 धारा- 392,411 भ द वी
7)- मु. आ. स.- 29/ 16 धारा – 398, 401 भा द वी
8)- मु. आ. स.- 33/ 16 धारा – 25/4 आर्म्स एक्ट
9)- मु. आ. स.- 68/ 16 धारा – 2 /3 गैंगेस्टर एक्ट
10)- मु. आ. स.- 276 /16 धारा- 392, 411 भा द वी
11)- मु. आ. स.- 47/ 16 धारा – 323,324,325 भा द वी थाना मिर्जापुर, सहारनपुर
12)- मु. आ. स.- 140/ 16 धारा – 392,411 भा द वी
13)- मु. आ. स.- 180 /16 धारा – 307, 34 भा द वी
14)- मु. आ. स.- 294 /16 धारा- 392,411 भा द वी थाना चिलकाना, सहारनपुर
15)- मु. आ. स.- 296 /16 धारा- 307, 34 भा द वी
16)- मु. आ. स.- 298, 16 धारा- 25/ 4 आर्म्स एक्ट
17)- मु. आ. स.- 149/17 धारा – 307,34 भा द वी
18)- मु. आ. स.- 150/ 17 धारा- 41/ 102 crpc व411 भा द वी
19)- मु. आ. स.- 153 /17 धारा 3 /25 आर्म्स एक्ट
20)- मु. आ. स.- 133 /17 धारा -3/ 25 आर्म्स एक्ट
21)- मु. आ. स- 357/ 18 धारा – 395, 412 भा द वी
22)- मु. आ. स.- 361/ 19 धारा – 411,420,468,471 भा द वी
23)- मु. आ. स.- 362 /19 धारा- 3 /25 आर्म्स एक्ट
24)- मु. आ. स.- 363/ 19 धारा 8/20 ndps एक्ट
पुलिस टीम
1)- उ. नि.- जैनेन्द्र राणा चौकी प्रभारी आशारोड़ी
2)- का सोबर्धन
3)- का जय सिंह