Big News : श्रीनगर गढ़वाल में कोरोना का कहर : एक साथ 48 लोगों में पुष्टि, 10 SSB के जवान शामिल - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

श्रीनगर गढ़वाल में कोरोना का कहर : एक साथ 48 लोगों में पुष्टि, 10 SSB के जवान शामिल

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
CORONA CASES IN PAURI GARHWAL

CORONA CASES IN PAURI GARHWAL

पौड़ी गढ़वाल : राज्य में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगतार बढ़ते कोरोना मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के कहर के कारण लोग खासे घबराए और डरे हुए हैं। पौड़ी जिले में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। यहां भी हर दिन नये मामले सामने आ रहे हैं। बीते दिन पौड़ी गढ़वाल मे 85 मामले आए। कुल मिलाकर प्रदेश भर में 831 मामले सामने आए थे। पहाड़ी जिला पौड़ी में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा मामले बीते दिन श्रीनगर गढ़वाल से आए। श्रीनगर में कल एक साथ 57 मामले आए जिसके बाद कोतवाली और बाजार बंद किए गए। वहीं एक बार फिर से बड़़ी खबर श्रीनगर गढ़वाल से है।

जी हां मिली जानकारी के अनुसार आज शनिवार दोपहर तक श्रीनगर में 48 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं इन 48 लोगों में से 10 एसएसबी के जवान हैं। श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट में शुक्रवार देर रात दो और शनिवार की सुबह एक मरीज  की मौत हुई है। जिनमें से दो मृतक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।बेस अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई। वह रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आए थे। मृतक की पत्नी और बेटा भी संक्रमित निकले हैं। सीडीओ आशीष भटगाई ने मौत की पुष्टि की है।

Share This Article