देहरादून से बड़ी खबर है। जानकारी मिली है कि कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले त्यागी रोड में महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे आस पास लोगों में हलचल मच गई और हड़कंप मच गया। वहीं आस पास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची और महिला को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल से जानकारी मिली है की महिला का हालत नाजुक बनी हुई है। आपको बता दें कि लक्खीबागी चौकी के अंतर्गत त्यागी रोड़ पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां दिनदहाड़े एक महिला ने खुद को आग लगी ली और बुरी तरह झुलस गई। ये देख मौके पर हलचल मच गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर लक्खीबागी चौकी से पुलिस पहुंची। एंबुलेंस को बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक महिला काफ़ी हद तक आग से झुलस चुकी हैं औऱ महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं आग लगाने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।