देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू हो चला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद भाजपा कार्यालय भी बंद कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष होम आईसोलेट हो गए हैं। चंद दिनों में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 18000 के पार हो गया है। वहीं बड़ी खबर देहरादून नगर निगम से है। जी हां नगर निगम को सील कर दिया गया है। जानकारी मिली है कि नगर निगम में होमगार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है जिससे के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। नगर निगम को एक दिन के लिए यानी की 31 अगस्त को बंद किया गया है क्योंकि इस दिन संपूर्ण नगर निगम कार्यालय में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त ने संदेश जारी करते हुए कहा कि 31 अगस्त को कार्यालय लोगों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। जन्म प्रमाण पत्र/ मृत्यु प्रमाण पत्र/ भवन कर जमा करने एवं अन्य कार्य से आने वाले लोगों से अनुरोध किया है कि 31 अगस्त को नगर निगम कार्यालय में ना आये।
प्रदेश में कोरोना पर लगाम नहीं लग पा रही है। लगातार तीसरे दिन 500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। बीते दिन शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 658 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 18571 पर पहुंच गया है। जबकि प्रदेश में शनिवार को 11 मौतें संक्रमण के चलते हुई हैं। अब तक कुल 250 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। प्रदेश में अभी 5735 एक्टिव के हैं, जिनका इलाज चल रहा है हालांकि रिकवरी रेड 67.44 पर है। बीते दिन देहरादून में 179 हरिद्वार में 161 उधम सिंह नगर में 90 टिहरी में 64 अल्मोड़ा में 54 चंपावत में 6 पिथौरागढ़ में 11 नैनीताल में 45 बागेश्वर में 16 तो वही उत्तरकाशी से 19 नए मामलों की पुष्टि हुई है।