देहरादून : उत्तराखंड पुलिस विभाग से बड़ी खबर है। जी हां पुलिस विभाग में कई उप निरीक्षकों को प्रमोशन का तोहफा मिला है। उत्तराखंड पुलिस विभाग में 32 उप निरीक्षकों को इंस्पेक्टर का पद मिला है। 32 दारोगा एक पायदान ऊपर बढ़ गए हैं जो उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने हैं। इससे पहले पुलिस मुख्यालय ने 31 अगस्त को 88 सिविल पुलिस के दारोगाओं की प्रमोशन सूची जारी की थी।
पुलिस मुख्यालय ने सिविल पुलिस के 88 दारोगाओं के प्रमोशन के बाद आज 32 एलआईयू(अभिसूचना) के दारोगाओं की प्रमोशन सूची जारी कर दी है। हालांकि अभी तक पोस्टिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूत्रों का कहना है कि मनचाही पोस्टिंग की ज्यादा मांग होने से सिविल पुलिस के इंस्पेक्टरों की तैनाती नहीं हो पा रही है। इसके लिए मुख्यालय ने ज़िलों से रिक्तियां और इंस्पेक्टरों से विकल्प मांगे गए हैं। अब एलआईयू के प्रमोशन होने से उम्मीद है कि पोस्टिंग की सूची एक साथ जारी हो जाएगी।