रूद्रपुर : भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की आज 133वां जयंती है। इस मौके पर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सादगी के साथ कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी रंजना राजगुरू और क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को यूपी के पहले सीएम पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि हमें पंत जी के मार्ग दर्शन पर चलना होगा। उन्होंने कहा सभी कर्मचारी/अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करे यही पंत जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा जनपद वासियों को पंत जी के जन्म दिवस पर बधाई देते हुये उन्होने पंडित पंत जी के जीवन परिचय को बताते हुए कहा कि उनके कार्यो को हमेशा याद रखना होगा। उन्होने कहा कि पंत जी सदैव देश के लिये समर्पित रहे। पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं. पंत जी के आदर्शों, को अपनाते हुये हमे राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, ओसी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, एनएव नबियाल, उप जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित कलेक्ट्रेट के कर्मचारी/अधिकारी मौजूद थे।