अल्मोड़ा : एक ओर जहां ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव ने भाजपा ने अधिकतर सीटों पर कब्जा किया तो वहीं जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस का भी दबदबा रहा है. अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी उमा बिष्ट ने जीत हासिल की।उमा विष्ट एक वोट से विजयी हुईं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर यूकेडी की कांता रावत विजयी रहीं।
उमा बिष्ट ने भाजपा प्रत्याशी औऱ भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल को मात दी। उल्लेखनीय है कि उमा बिष्ट द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी है। बता दें कि टिकट न देने से नाराज कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र सुरेंद्र मेहरा ने बागी तेवर अपनाते हुए पिता समेत भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इधर कांग्रेस की जीत के बाद जश्न का महौल है।