Haridwarhighlight

भाजपा में आने के बाद बोले रुड़की मेयर, बड़े पैमाने पर होगा विकास

Badrinath

रुडकी नगर निगम के मेयर गौरव गोयल ने भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार नगर निगम हाल में पत्रकार वार्ता करी। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद विकास बड़े पैमाने पर होगा। विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। जहां भी उन्हें निर्माण में लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। पूरे शहर की कूड़ा गाड़ी पर जेपीएस सिस्टम लगाया जाएगा।

नगर निगम कर्मचारियों के लिए लगाया जा रहा बायोमैट्रिक सिस्टम-मेयर

रुडकी मेयर ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों के लिए बायोमैट्रिक सिस्टम लगाया जा रहा है। बरसात से पहले नालों की सफाई का काम तेजी से जारी है। सौ कर्मचारियों को सफाई के लिए लगाया गया है बार बार नगर निगम अधिकारी और वो स्वंय जाकर मौके पर नालों की सफाई के कार्य को देख रहे हैं। शहर के सभी नालों की सफाई का मौके पर जाकर निरीक्षण कर रहे है। लॉकडाउन के कारण कुछ विकास कार्य ज़रूर प्रभावित हुआ था लेकिन उसमें अब तेज़ी आ गई है। भाजपा सरकार मेंशहर में स्ट्रीट लाइट बैंच साफ सफाई को लेकर नगर निगम अधिकारी और वो स्वंय बेहद गंभीर है।

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा-मेयर

मेयर ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस बार आईआईटी से गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। यहां तक कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी जांच कराई जा सकती है। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि घर घर जाकर वो टेंडर की कॉपी जनता को भी उपलब्ध कराएंगे। साथ उन्होंने कहा कि  पहली बार नगर निगम में हिंदी में टेंडर छपवाए हैं।

मेयर ने कहा कि सड़क,नाला निर्माण, और किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी इलाकों में स्ट्रीट लाइट, बैंच और विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।उन्होंने कहा कि अब भाजपा सरकार में नगर का बड़े पैमाने पर विकास होगा। नगर निगम के अधिकारियों से भी जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।अधिकारियों की डियूटी को लेकर भी समय की पाबंदी की जाएगी। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि 30 साल तक वो भाजपा की से सेवा करते रहे उनकी हमेशा से ही भाजपा में आस्था रही है।

Back to top button