Dehradun NewsHighlight

देहरादून में पुनर्जीवित होगी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला, कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को संजोते हुए “श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजी.)” ने इस साल भी भव्य रामलीला महोत्सव का आयोजन करने का संकल्प लिया है। टिहरी के जलमग्न होने के बाद देहरादून में पुनर्जीवित की गई यह रामलीला अब 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक रेसकोर्स स्थित श्री गुरुनानक मैदान में मंचित की जाएगी।

कलश यात्रा के साथ हुआ रामलीला का शुभारंभ

महोत्सव का आगाज प्राचीन हनुमान मंदिर, घंटाघर से कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा पलटन बाजार, राजा रोड, प्रिंस चौक और त्यागी रोड से होती हुई रेसकोर्स मैदान तक पहुंची। यात्रा में भगवान राम दरबार व भगवान वाल्मीकि की आकर्षक झांकियों के साथ देव डोली, ढोल–दमाऊ, शिव–ढोल, मृदंग, पंजाबी ढोल और घोड़े-बग्घियों का संगम देखने को मिला।

dehradun news
कलश यात्रा

75 लाख से अधिक दर्शकों तक लाइव टेलीकास्ट पहुंचाने का लक्ष्य

समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर ने जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में आयोजित रामलीला को 55 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न माध्यमों से देखा था। इस बार डिजिटल लाइव टेलीकास्ट सिस्टम से रामलीला का प्रसारण 75 लाख से अधिक दर्शकों तक पहुंचेगा। रामलीला मंचन के अलावा पारंपरिक भजन संध्या, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और 2 अक्टूबर को रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतला दहन का आयोजन होगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें