Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया झमाझम बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 19 जुलाई को राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में आज गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। साथ ही हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD ने 21 जुलाई तक के लिए जारी किया बारिश का रेड अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग ने आमजनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरने के लिए कहा है। साथ ही मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा करने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने 20 और 21 जुलाई के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें