Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के छह जिलों में कहर बरपाएगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी, सावधान रहें

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग ने 18 सितम्बर के लिए प्रदेश के छह जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

उत्तराखंड के छह जिलों में कहर बरपाएगा मौसम

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 18 सितम्बर को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भारी बारिश की संभावना है। जिसे देखते हुए लोगों से भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पहाड़ों में आवाजाही म करने की अपील की है। साथ ही नदी नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी है।

20 सितंबर तक उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम

बता दें प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 20 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश होने की संभावना है। बता दें ऋषिकेश-चम्बा मोटर मार्ग बगडधार के पास अवरूद्व है। इसके अलावा यमुनापुल-बड़कोट मोटर मार्ग, नरेंद्रनगर-रानीपोखरी मोटर मार्ग, रायपुर-कुमालड़ा-कददुखाल मोटर मार्ग अवरुद्ध है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें