Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए बारिश होने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की भी अपील की है.

IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 18 मई को प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेगा. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं प्रदेश के मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.

कैसा रहेगा तापमान ?

तापमान की बात करें तो आज देहरादून का अधिकतम तपमान 38°C और न्यूनतम 25°C दर्ज किया गया. वहीं हरिद्वार का अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 24°C रहा. जबकि ऊधमसिंह नगर का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 23°C रहने की संभावना है. वहीं नैनीताल जिले का अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम 18°C रह सकता है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें