Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में 18 मार्च को बिगड़ेगा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। बता दें 7 मार्च को उत्तराखंड में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। जिसके बाद से ही प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो 18 मार्च यानी आज भी प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

उत्तराखंड में 18 मार्च को कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 18 मार्च को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि इन्हीं जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है।

22 मार्च तक उत्तराखंड में ख़राब रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग की माने तो 22 मार्च तक उत्तराखंड में मौसम ख़राब ही रहेगा। वैज्ञानिकों ने 20 मार्च पहाड़ी जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ़बारी होगी। जबकि मैदानी जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें