Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट, ताजा अपडेट पढ़ें

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज 19 अप्रैल को बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए बारिश और आंधी चलने एक अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में मौसम पल-पल करवट बदल रहा है। जहां एक तरफ चटख धूप ने मैदानी इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं एक बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद पहाड़ों में बारिश और बर्फ़बारी का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के पहाड़ी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

19 अप्रैल को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पुर्वनुमान के अनुसार 19 अप्रैल यानी आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश, गर्जना और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ़बारी होने के आसार हैं।

मैदानी जिलों में चढ़ेगा तापमान

वहीं दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है, जिससे आने वाले दिनों में लू जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ का मुख्य प्रभाव पहाड़ी ज़िलों में ज़्यादा देखने को मिलेगा, जिसके परिणामस्वरूप उन क्षेत्रों में बारिश और बर्फ़बारी होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें