Dehradun

उत्तराखंड में लॉकडाउन के उल्लंघन पर 17373 गिरफ्तार, 6555 वाहन सीज, वसूले 2.05 करोड़

appnu uttarakhand newsदेहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और इससे बचाव के लिए उत्तराखंड में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 13 मई को प्रदेश भर में कुल 23 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 403 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं पुलिस द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार प्रदेश में अभी तक कुल 2927 अभियोगों 17373 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 38797 वाहनों के चालान, 6555 वाहन सीज एवं 02.05 करोड़ रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

Back to top button