Haridwar NewsBig News

रिश्ते शर्मसार : 17 साल के बेटे ने की फावड़ा मारकर पिता की हत्या, तलाश में जुटी पुलिस

धर्मनगरी हरिद्वार से पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में 17 साल के बेटे ने फावड़ा मारकर पिता की हत्या कर दी. घटना के बाद किशोर मौके से फरार हो गया.

17 साल के बेटे ने की फावड़ा मारकर पिता की हत्या

जानकारी के अनुसार सलीम मूल निवासी शामली उत्तर प्रदेश अपने परिवार के साथ हरिद्वार के टांडा भंडेडा गांव में रहते थे. सलीम ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते थे. उनका 17 साल का बेटा मुशाहीर भी उन्हीं के साथ पथाई का काम करता था. बीती रात पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.

किशोर की तलाश में जुटी पुलिस

गुस्से में आकर मुशाहिर ने अपने पिता की फावड़ा मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद किशोर घर से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस हत्या करने वाले किशोर की तलाश में दबिश दे रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें