Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में 20 अप्रैल तक जमकर होगी बारिश, पढ़ें लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. मौसम विभाग के माने तो 20 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में जमकर बारिश होने के आसार हैं.

उत्तराखंड में 20 अप्रैल तक जमकर होगी बारिश

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसा 17 अप्रैल को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बारिश का सिलसिला 20 अप्रैल तक जारी रहने वाला है.

जानें अपने जिले के मौसम का हाल

बता दें देहरादून का अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 22°C रहने की संभावना है. जबकि हरिद्वार का अधिकतम तापमान लगभग 35°C और न्यूनतम तापमान 18°C रहने की उम्मीद है. वहीं नैनीताल का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 17°C और ऊधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने की संभावना है. इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल में आज अधिकतम तापमान लगभग 27°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहने की संभावना है.

चमोली में आज अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 12°C, उत्तरकाशी में अधिकतम तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 14°C रहने की संभावना है. वहीं बागेश्वर में अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने की संभावना है. इसके अलावा टिहरी का अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 13°C, रुद्रप्रयाग का अधिकत्म तापमान 25°C और न्यूनतम तापमान 13°C और पिथौरागढ़ का आधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12°C रहने की संभावना है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें