उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 17 अप्रैल को बिगड़ा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 17 अप्रैल को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है।
17 अप्रैल को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)
मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 17 अप्रैल को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि आज आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से झोंकदार हवाएं चलेगी। बारिश और तेज हवाओं के साथ-साथ गर्जना और आकाशीय बिजली भी कड़केगी। ऐसे में आमजनमानस से सावधानी बरतने की अपील की है।
बर्फ़बारी ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
मौसम वैज्ञानिकों ने ख़राब मौसम के दौरान लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। साथ ही पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी है। बता दें आगामी 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का श्री गणेश हो जायेगा। लेकिन जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फ़बारी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।