हरिद्वार : उत्तराखंड प्रवासियों का लगातार देवभूमि लौटना जारी है। प्रवासियों को उत्तराखंड लाने और यहां से प्रवासियों को उनके राज्य में ले जाने के लिए श्रमिक ट्रेन चलाई जा रही है। इसी के चलते बुधवार को देर रात मुंबई से श्रमिक एक्सप्रेस 1600 प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे श्रमिक एक्सप्रेस मुंबई से 1600 प्रवासियों को लेकर हरिद्वार पहुंची। बताया गया कि ट्रेन से 1169 प्रवासी आने थे, लेकिन ट्रेन से करीब 1600 प्रवासी वापस लौटे हैं। इनमे से अधिकतर कृुमाऊं मंडल के भी प्रवासीयों थे जिन्हे घर भेजा गया है। वहीं गढ़वाल मंडल के 469 प्रवासियों को कलियर ले जाया गया है। जहां सभी की सैंपलिंग की गई। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद उन्हें घर भेजा जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड में अब तक 132 मामले सामने आ चुके हैं।लगातार पहाड़ों में कोरोना बढ़ रहा है।