Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में कहर बरपा रहा मौसम, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 16 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसे देखते हुए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के लिए कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

देहरादून में बारिश का सिलसिला जारी

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र दौर की बारिश होने के आसार हैं। बता दें देहरादून में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी है। भूस्खलन के कारण कई जगहों पर रास्ते बाधित है। मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों से भी दूर रहने की हिदायत दी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें