Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार 15 सितंबर को देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

20 सितम्बर तक जारी रहेगा प्रदेश में बारिश का सिलसिला

इसके अलावा चमोली, पौड़ी, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज दौर की बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो 20 सितम्बर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें