Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी की 15 मार्च के लिए चेतावनी

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी रहेंगे। मौसम विभाग ने ये चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने 15 मार्च के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।

15 मार्च को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 15 मार्च को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तूफान आने का पूर्वानुमान है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है।

19 मार्च तक ख़राब रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो 19 मार्च तक उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं इस दौरान हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी गर्जना हो सकती है। जिसे देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें