Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड के दो जिलों भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के दो जिलों जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों से बेवजह पहाड़ों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है.

उत्तराखंड के इन जिलों भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 15 जुलाई को राजधानी देहरादून और बागेश्वर जिले में भारी बारिश की संभावना है. जबकि रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और नैनीताल जिले में भी बारिश के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से बेवजह पहाड़ों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है.

तापमान पर डालें नजर

बीते सोमवार को देहरादून जिले का अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें