उत्तराखंड में 15 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया पूर्वानुमान

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर फिलहाल कम होता नजर रहा है। जिस वजह से आसमान साफ और मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 15 फरवरी को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
उत्तराखंड में 15 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम? uttarakhand 15 february weather
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 15 फरवरी को उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना रहेगा। दोपहर के समय चटख धूप तो सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होगा। वहीं 16 फरवरी से प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।
16 फरवरी से उत्तराखंड में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा 17 फरवरी को भी इन इलाकों में मौसम खराब रह सकता है।
दोपहर में खिल रही तेज धूप
मौसम विज्ञान केंद्र ने फिलहाल किसी बड़े सिस्टम की संभावना नहीं जताई है। बता दें पिछले दो दिनों से देहरादून समेत राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है। जिससे ठंड तकरीबन खत्म होने लगी है। सुबह और शाम के समय कहीं-कहीं हल्की ठिठुरन है, लेकिन दिन में चैत जैसी गर्मी महसूस हो रही है।