देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9 लाख के पार हो गया है। वहीं बिहार में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के चलते नीतीश कुमार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जी हां पूरे प्रदेश में 15 दिनों तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है।अब बिहार में 16 से लेकर 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा।
क्या बंद रहेगा
आपको बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे। राज्य सरकार के दफ्तर बंद रहेंगे। धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे। शॉपिंग माल बंद रहेंगे।
क्या खुला रहेंगे
सिर्फ आवश्यक गतिविधियों का ही संचालन होगा। हॉस्पिटल और मेडिकल से संबंधित सेवाएं। पीडीएस राशन की दुकान, फ़ूड ग्रोसरिएस, फल, सब्जी, दूध, डेयरी, मीट, मछली, एनिमल फूडर की सेवाएं चालू रहेंगी. डीएम के आदेश के मुताबिक इन सेवाओं को सुबह और शाम में खुली रहेंगी। बैंक, इंश्योरेंस और एटीएम (ATM)। प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। पेट्रोल पंप।