संवाददता- उत्तरकाशी जिले की 2 नंबर गंगोत्री विधानसभा सीट में 2002 के पहले आम चुनाव में मुकाबला कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुआ था। जबकि भाजपा उम्मीदवार बुद्धि सिंह पंवार 6822 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि जीत कांग्रेस से युवा उम्मीदवार विजयपाल सिंह सजवाण को मिली थी। सजवाण ने उत्तरकाशी की राजनीति के प्रमुख स्तंभ माने जाने वाले दिग्गज नेता कम्युनिस्ट नेता कमलाराम नौटियाल को 610 वोटों से हराया था। उस चुनाव में विजयपाल सजवाण को 20.91 फीसद की दर से 7878 वोट हासिल हुए थे।
2002 विधानसभा में गंगोत्री विधानसभा सीट की तस्वीर
कुल पंजीकृत मतदाता |
मतदान में हिस्सा लिया |
वैधमत |
मत प्रतिशत |
63007 |
37739 |
37625 |
59.90 % |
उम्मीदवार का नाम |
पार्टी का नाम |
वोट हासिल किए |
वोट प्रतिशत |
विजयपाल सिंह सजवाण |
कांग्रेस |
7878 |
20.91% |
कमला राम नौटियाल |
सीपीआई |
7268 |
19.29% |
बुद्धि सिंह पंवार |
भाजपा |
6822 |
18.11% |
साल 2007 के चुनाव में गंगोत्री सीट की तस्वीर
उम्मीदवार का नाम |
पार्टी का नाम |
प्राप्त वोट |
गोपाल रावत |
भाजपा |
24250 |
विजयपाल सिंह सजवाण |
कांग्रेस |
18704 |
चैतराम |
बीएसपी |
2348 |
कमलाराम नौटियाल |
सीपीआई |
2272 |
साल 2007 के चुनाव में गंगोत्री सीट पर पोस्टल वोट सहित कुल 50911 वैध मत पड़े थे। भाजपा दावेदार गोपाल रावत ने सिटिंग विधायक विजयपाल सजवांण को 5546 मतों से हरा दिया था। 2007 के चुनाव मे सबसे दिलचस्प बात ये थी कि 2002 के चुनावों में दो गहरे दोस्त गोपाल रावत और विजयपाल सिंह सजवाण की सालों पुरानी दोस्ती टूट गई थी। गोपाल रावत कांग्रेस से बागी हुए और भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बना लिया था। साथ ही 2007 के चुनाव में ये भी देखने को मिला कि बीएसपी के हाथी पर सवार चैतराम ने उत्तरकाशी की राजनीति के दिग्गज कमलाराम नौटियाल से ज्यादा वोट हासिल किए थे। कमलाराम नौटियाल इस चुनाव में चौथे नंबर पर रहे जबकि साल 2002 के विधानसभा चुनाव में वे रनरअप थे।
साल 2012 के चुनाव में गंगोत्री सीट की चुनावी तस्वीर पर नजर
उम्मीदवार का नाम |
पार्टी का नाम |
प्राप्त वोट |
विजयपाल सिंह सजवाण |
कांग्रेस |
20246 |
गोपाल रावत |
भाजपा |
13223 |
सुरेश सिंह |
निर्दलीय |
6436 |