
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। हत्या के कारण का पता नहीं लग पाया है। लेकिन एक घर में चार शव मिलने से हड़कंप मच गया। मरने वालों में पत्नी,दो बच्चे और पति शामिल है।
मामला लखनऊ के खुर्रम नगर थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस को एक कमरे से चार शव मिले है। इसकी जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी। पुलिस आशंका जता रही है कि पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या की होगी। हत्याओं की वजह साफ नहीं हो पाई है। संदिग्ध हालतों में घर में चारों का शव मिला. इससे हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी मिली है कि महिला घरों में काम करती थी और पति मकान मालिक की कार चलाता था। पुलिस को पत्नी और दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले और पति फंदे पर झूलता मिला।