Uttarakhand Weather NewsBig News

उत्तराखंड में 14 मई को चलेगी तेज रफ्तार से हवाएं, पढ़ लें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनी से मौसम बेहाल है। मौसम विभाग की माने तो 14 मई को भी प्रदेश में तेज हवाओं का दौर जारी रहने वाला है।

14 मई को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand weather update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 14 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ-साथ, ओलावृष्टि, 40-60 किमी घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वैज्ञानिकों की माने तो मैदानी जिलों जैसे देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में एक पार फिर पारा चढ़ेगा।

15 मई से फिर बिगड़ेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में देखा जा रहा है। 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिससे मौसम में फिर बदलाव आएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें