Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम : देहरादून समेत छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है. मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, छह जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 14 जून को देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है.

तापमान पर डालें नजर

तापमान की बात करें तो देहरादून और हरिद्वार जिले में अधिकतम तापमान लगभग 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. इन क्षेत्रों में दोपहर के तेज धूप के साथ कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं पर्वतीय जिलों जैसे नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें