Dehradun NewsHighlight

देहरादून में 14 फिट लंबा किंग कोबरा, दहशत में आए लोग, वीडियो देखें

देहरादून के भाऊवाला क्षेत्र में किंग कोबरा की मौजूदगी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। करीब 14 फिट लंबे इस जहरीले सांप को देखकर लोग दहशत में आ गए। जिसने भी इसे देखा, वह हैरत में पड़ गया। देखते ही देखते इलाके में भीड़ जमा हो गई।

देहरादून में 14 फिट लंबा किंग कोबरा, दहशत में आए लोग

जानकारी के अनुसार, किंग कोबरा को सबसे पहले एक घर के पास देखा गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग की झांझरा रेंज को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फॉरेस्ट टीम ने काफी मशक्कत की, लेकिन लंबे प्रयासों के बाद भी सांप को काबू में नहीं कर पाई।

वन विभाग की QRT टीम ने किया King cobra का सुरक्षित रेस्क्यू

हालात को देखते हुए वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) को बुलाया गया। काफी सतर्कता और साहस दिखाते हुए QRT टीम ने आखिरकार King cobra को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है किंग कोबरा

बता दें किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसके आकार और विषैले स्वभाव को देखते हुए भाऊवाला में लोग दहशत के साथ-साथ इसे देखने के लिए उत्सुक भी दिखे। फिलहाल सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें