TrendingHighlight

दूल्हे के लिए किराए पर ली 14.50 लाख की नोटों की माला, बदमाश लूट कर ले गए

14.5 Lakh Garland Looted Rajasthan: राजस्थान के अलवर ज़िले से एक अनोखी लूट का मामला सामने आ रहा है। यहां चोरों ने दूल्हे की 14.50 लाख रुपए के नोटों की माला ही (14.5 Lakh Garland Looted Rajasthan)लूट डाली। बता दें कि इस लाखों की माला को किराए पर दूल्हे को पहनाने के लिए लिया गया था।

शादी के बाद जब माला का मालिक उसे लेकर लौट रहा था। तभी बदमाशों ने हमला बोल दिया। गन पवाइ्ट पर लाखों की माला बदमाश लूट कर चले गए। इस दौरान माला के मालिक को काफी चोटें भी आईं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

दूल्हे के लिए किराए पर ली 14.50 लाख की नोटों की माला

दरअसल ये घटना चोपानकी थाना क्षेत्र की है। रविवार यानी 1 जून को घटी. इलाक़े के चूहड़पुर गांव में आमिर की शादी हो रही थी। कहा जा रहा है कि लाखों की माला को समसुद्दीन नाम के व्यक्ति ने हरियाणा से किराए पर मंगाई थी। ताकि शादी में शान दिखाई जा सके। ऐसे में ये लाखों की माला दूल्हे को पहनाई भी गई। जो काफी चर्चा का विषय भी बनी। सोशल मीडिया पर भी इसकी वीडियोज और फोटो वायरल हुए।

बदमाश लूट कर ले गए

शादी पूरी होने के बाद शाद नाम का एक युवक इस माला को लेकर बाइक पर वापस जा रहा था। तभी कुछ बदमाशों ने क्रेटा गाड़ी से रास्ते में ही शाद की बाइक को टक्कर मारी। गन प्वाइंट पर उससे नोटों की माला लूटी गई। साथ ही विरोध करने पर शाद के साथ बदमाशों ने मारपीट भी की। जिसके बाद ये मामला पुलिस पर जा पहुंचा।

ख़बरों के मुताबिक़ पुलिस ने शाद के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ़्तार किया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें