highlightDehradun

राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के 13 वें सम्मेलन का हुआ आयोजन, पत्रकारों को किया गया सम्मानित

देहरादून में राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन का 13 वें सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शहीद चित्रेश बिष्ट के नाम पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किरणजीत सिंह रहे।

राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के 13 वें सम्मेलन का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन का 13 वें सम्मेलन में शहीद चित्रेश बिष्ट जी के नाम पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में मुख्य अतिथि शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के भतीजे किरणजीत सिंह रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विकास गर्ग ने की।

वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही है मीडिया की उपयोगिता

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किरणजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मीडिया की उपयोगिता, महत्त्व एवं भूमिका लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जैसे एक सिक्के के दो पहलू होते हैं ठीक वैसे ही मीडिया की उपयोगिता के बढ़ने के साथ-साथ इसके दुरूपयोग भी बढ़ रहे हैं। अब वो चाहे किसी राजनीतिक दल के दबाव से बढ़े या फिर गुंडाराज से।

वर्तमान में मीडिया की स्वतंत्रता पर मंडरा रहा खतरा

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमें मीडिया की स्वतंत्रता पर खतरा मंडराता दिख रहा है। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि हम 21 वीं सदी में जी रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक देश में मीडिया को अपनी शक्तियों के उपयोग की पूरी स्वतंत्रता होती है।

पत्रकारों के साथ ही चिकित्सक और समाजसेवियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन का 13 वें सम्मेलन में पत्रकारों के साथ ही चिकित्सक और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा लोकतांत्रिक देशों में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के क्रियाकलापों पर नजर रखने के लिये मीडिया को ‘‘चौथे स्तंभ’’ के रूप में जाना जाता है।

जनता को जागरूक करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मीडिया ने 18वीं शताब्दी के बाद से अमेरिकी स्वतंत्रता आंदोलन और फ्राँसीसी क्रांति के समय से जनता तक पहुँचने और जनता को जागरूक कर सक्षम बनाने में बेहद ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि अगर मीडिया सकारात्मक भूमिका अदा करे तो किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मीडिया की उपयोगिता, महत्त्व एवं भूमिका लगातार बढ़ती ही जा रही है। कोई भी समाज, सरकार, वर्ग, संस्था, समूह व्यक्ति मीडिया की उपेक्षा कर आगे नहीं बढ़ सकता है।

51 सम्मानित लोगों को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन का 13 वें सम्मेलन में पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा में प्रमुख रूप से भूमिका निभाने वाले 51 लोगों को सम्मानित किया गया। इसमें दीपक कुमार पत्रकार मसूरी, मुमताज आलम खान पत्रकार हरिद्वार, दीपक सलवान पत्रकार, मंजीत अरोड़ा पत्रकार, सुनिल वर्मा पत्रकार, सुमित गर्ग समाजसेवी, नरेश मनोचा पत्रकार, संजय कमोठी पत्रकार, बिपिन नोटियाल पत्रकार, केशव कुमार पचोरी (सागर) समाज सेवी,महेश नारायण समाज सेवी, समाजसेवी, सुरेश चंद बलूनी कोतवाली प्रभारी सोनप्रयाग जनपद, अकील अहमद पत्रकार, कास बेनवाल समाजसेवी को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही अजय कौशिक समाज सेवी, विनीत गुप्ता पत्रकार, अनिल मनोचा पत्रकार, जीआर शर्मा पत्रकार, नरेश गुप्ता पत्रकार, अवनीश शर्मा पत्रकार, अमित साहनी समाज सेवी, कमल बंसल समाजसेवी, सुनिल वर्मा पत्रकार, सुरेश चंद बलूनी कोतवाली प्रभारी सोनप्रयाग जनपद, अकील अहमद पत्रकार, डॉक्टर पूनम रावत, प्रेम सिंह नेगी राज्य आंदोलनकारी, नरेश रावत पार्षद भाजपा, प्रमोद मंद्रवाल समाजसेवी, सलीम रजा पत्रकार, अनूप रौतेला वन विभाग, देवी राम सेमवाल पत्रकार को सम्मानित किया गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button