Dehradun NewsHighlight

मसूरी के नामी स्कूल का मामला : स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस के दौरान डूबा 13 साल का छात्र, मौत

मसूरी से बड़ी खबर सामने आ रही है. एक नामी स्कूल का छात्र स्विमिंग पूल में स्विमिंग की प्रैक्टिस के दौरान अचानक बेहोश हो गया. आनन-फानन में छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकिसकों में बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

स्विमिंग पूल में प्रैक्टिस के दौरान डूबा छात्र

घटना 17 मार्च की है. पुलिस के अनुसार मसूरी के नामी स्कूल का छात्र स्विमिंग पूल में स्विमिंग की प्रैक्टिस कर रहा था. अचानक स्विमिंग पूल में छात्र बेहोश हो गया, जिसे स्कूल प्रबंधन द्वारा तुरंत अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

परिजनों को सौंपा छात्र का शव

छात्र के उम्र 13 साल बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार छात्र मसूरी में स्थित प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल का छात्र था. जिसकी उम्र कुल 13 साल थी. पुलिस ने घटना की जानकारी छात्र के परिजनों को दे दी है. इसके साथ ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें