Big NewsUttarakhand
Dhami cabinet decisions: कैबिनेट बैठक खत्म, 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Dhami cabinet decisions: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। बैठक में कुल 19 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री सचिव शैलेश बगौली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।
19 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने लगाई मुहर
- खेल विभाग में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पदों पर नियुक्ति को कैबिनेट की मंजूरी
- ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों के निदेशक मंडल में बदलाव करते हुए सदस्यों को हटाने के प्रस्ताव पर लगी मुहर
- अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम को क्रियान्वित करने के लिए उत्तराखंड शिक्षण अल्पसंख्यक प्राधिकरण के आवेदन प्रावधानों को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी
- उत्तराखंड पर्यटन पंजीकरण नियमावली मे संशोधन को दी स्वीकृति
- कैबिनेट ने होमस्टे नीति में बदलाव करते हुए कमरों की सीमा 6 से बढाकर 8 की, ऑनलाइन रिन्यूअल में भी छूट देने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
खबर को अपडेट किया जा रहा है