Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में 13 मार्च को बिगड़ेगा मौसम, जरूर पढ़ लें IMD का पूर्वानुमान

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड के कुछ जिलों में 13 मार्च को मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों के लिए बारिश और बर्फ़बारी का अलर्ट जारी किया है। हालांकि मैदानी जिलों में मौसम आज की तरह ही शुष्क बना रहेगा।

13 मार्च को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 13 मार्च को रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। जबकि 3800 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा शेष देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, उधमसिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा जिले में मौसम शुष्क बना रहेगा।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 14 मार्च को भी रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में मौसम बिगड़ा रहेगा। इसके अलावा 15 मार्च को भी मौसम इन्हीं जिलों में बिगड़ा रहने के आसार हैं। जबकि 3500 मीटर या उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ़बारी होगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें