ऋषिकेश, संवाददाता – कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा और आरएसएस पर खूब बरसे। सभा स्थल पर लगे तिंरगे को देखकर कहा तिरंगे को देखकर हर हिंदुस्थानी को फख्र होता है सिर्फ नागपुर में ही 2002 तक तिरंगा नहीं फहराया गया। राहुल ने भाजपा की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा आखिर 52 साल तक नागपुर में तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया। राहुल ने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस तिरंगे की शान के लिए अपनी जान की परवाह भी नहीं करते।