Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से भागी 12 साल की किशोरी, अंजान घर में जाकर…

चमोली में 12 साल कि किशोरी परिजनों की डांट से नाराज़ होकर घर से निकल गई. बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार घबरा गया, लेकिन गोपेश्वर पुलिस और सोशल मीडिया सेल की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई.

परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से भागी 12 साल की किशोरी

जानकारी के मुताबिक, बच्ची भटकते हुए सुभाषनगर इलाके में एक अनजान घर में जा पहुंची. घर के लोगों ने जब उसे पहचानने से इनकार किया तो तुरंत सतर्कता दिखाते हुए चमोली पुलिस के सोशल मीडिया सेल को इसकी जानकारी दी. सोशल मीडिया टीम ने बिना देरी किए थाना गोपेश्वर को अलर्ट किया.

बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंपा

सूचना मिलते ही महिला उपनिरीक्षक मीता गुंसाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ थाने ले आए. वहां से बच्ची के परिजनों को बुलाया. पुलिस ने बच्ची ओर उसके परिजनों की काउंसलिंग की. जिसके बाद बच्ची को सकुशल उनके हवाले कर दिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें