देहरादून: चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों के वाहन में आग लग गई। चालक ने समय रहते सभी यात्रियों को नीचे उतार लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वान के इंजन में आग लग गई। चालक को बोनट से धुआं उठता दिखा तो उन्होंने यात्रियों को उतार दिया और फिर पुलिस को आग लगने की जानकारी दी। फायर सर्विस ने मौक पर पहुंच आग पर काबू पा लिया।
थानों रोड़ पर वन विश्राम गृह के पास एक वाहन टेंपो ट्रैवलर में आग लग गई। रानीपोखरी पुलिस सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गई थी। यह वाहर रूद्र ट्रैवल एजेंसी हरिद्वार से चार धाम यात्रा के लिए 5 परिवारों के 12 लोगों को लेकर जा रहा था। वाहन जैसे ही थानों के पास पहुंचा। बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक ने तत्काल सभी यात्रियों को उतारकर उनको सुरक्षित किया।
यात्रियों के उतरने के बाद वाहन में आग लग गई। जिसे बाद में फायर सर्विस ने बुझाया। माना जा रहा है कि वाहन के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिवहन विभाग को भी मामले की जानकारी दी है। यह पता लगाया जाएगा कि वाहन की फिटनेस कराई गई थी या नहीं। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।