Big NewsUttarakhand Weather News

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश, पढ़ें IMD का पुर्वनुमान

उत्तराखंड में पल-पल मौसम का मिजाज बदल रहा है. मौसम विभाग की माने तो आज भी कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं. साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है.

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में आज भी कई पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग की माने तो 16 जून तक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग की माने तो 20 जून के बाद मानसून उत्तराखंड में दस्तक से सकता है. हालांकि मानसून की दस्तक से पहले हो रही बारिश से भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिलेगी.

उत्तराखंड के इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग की निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. अगले तीन से चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बदला रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें