Uttarakhand Weather NewsBig News

12 जून को चलेगी तेज हवाएं और आंधी, IMD ने देहरादून समेत इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में 12 जून को देहरादून समेत छह जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलेगी। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । साथ ही लोगों से बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

12 जून को उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा? (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून यानी आज देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिले के अधिकांश स्थानों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का अलर्ट

मौसम वैज्ञानकों की माने तो संवेदनशील और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। जिसके चलते सड़कें या हाईवे बाधित हो सकता है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इसके अलावा निचले इलाकों में जलभराव और छोटे नदी नालों में पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है। वहीं आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के समय लोगों से घरों के अंदर रहने या पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें: मौसम का कहर: हल्द्वानी में तेज आंधी से हाईवे पर गिरा पेड़, यातायात बाधित

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें