Big NewsUdham Singh Nagar

उत्तराखंड VIDEO : BJP पूर्व अध्यक्ष को अपने ही सरकार के विधायक से जान का खतरा, सीएम-SSP से गुहार

https://youtu.be/Qed8lna04iE

उधम सिंह नगर : उधम सिंह नगर जनपद में सोशल मीडिया की एक ऐसी वायरल वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमे बीजेपी के झनकट मंडल के पूर्व अध्यक्ष धन सिंह सामंत ने अपने ही पार्टी के विधायक से जान माल का खतरा बताया है। वायरल वीडियो में बीजेपी के नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा और उनके कार्यकर्ताओं से अपनी जान को खतरा बताते हुए मुख्यमंत्री और एसएसपी से जानमाल की रक्षा की फरियाद कर रहे हैं। ये वीडियो आज ही वायरल किया गया है।

देखिए विधायक का क्या है कहना-

विधायक प्रेम सिंह राणा से बताया जान को खतरा

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में सोशल मीडिया में आज सुबह से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बीजेपी के झनकट मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष और भूतपूर्व सैनिक धन सिंह सामंत मुख्यमंत्री और एसएसपी से अपने और परिवार की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं साथ ही अपनी जान को नानकमत्ता विधायक और उनके साथ के लोगों से खतरा बता रहे हैं। कल झनकट मंडल के पूर्व अध्यक्ष और भूतपूर्व सैनिक धन सिंह सामंत पर झनकट मंडल के वर्तमान महामंत्री रोशन सिंह ने नानकमत्ता विधायक प्रेम सिंह राणा के सामने अपने साथियों के साथ मिलकर तलवार से जानलेवा हमला किया था। जिसमें धन सिंह सामंत बुरी तरह घायल हो गए थे और मौके पर मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं नानकमत्ता विधायक द्वारा उनको नागरिक चिकित्सालय खटीमा में ले जाकर इलाज के लिए भर्ती किया था। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण पर रोशन सिंह व अन्य लोगों पर आईपीसी की धारा 323 , 325, 326, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

Back to top button