Haridwar : उत्तराखंड : किचन में फांसी के फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, हो रखी थी सगाई - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड : किचन में फांसी के फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, हो रखी थी सगाई

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
ankita lokhande

ankita lokhande

हरिद्वार : उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए एक औऱ बुरी औऱ हैरान कर देने वाली खबर है। जी हां रुड़की के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला कॉन्स्टेबल का शव किचन में फांसी के फंदे पर लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल मंजीता 2016 बैच की सिपाही थी जो की वर्तमान में मंजीता झबरेड़ा थाने में तैनात थी। शाम 5 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। ड्यूटी करके वह अपने कमरे में गयी। किसी काम से थाने से उसे फोन मिलाया गया लेकिन काफी देर तक जब उसने फोन नही उठाया तो उसकी तलाश शुरू हुई। जब एक पुलिस कर्मी ने थाना परिसर स्थित आवास में जाकर देखा तो मंजिता का शव आवास के किचन में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इससे पुलिस कर्मियों समते पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और सूचना आलाधिकारियों को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

इस मामले पर सीओ अभय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम  के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा।

महिला कांस्टेबल की हो रखी थी सगाई

जानकारी मिली है कि महिला कांस्टेबल अविवाहित थी और उसकी सगाई हो रखी थी। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम आने के बाद मौत के असल कारण का पता चल पाएगा। साथ ही उसके परिवार को सूचना दी गई है औऱ पूछताछ की जा रही है।

Share This Article