देहरादून- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को सोमवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है।
उत्तरप्रदेश सीएम के पिता पंचूर यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल निवासी आनंद सिंह बिष्ट जिनकी उम्र 85 वर्ष है. अचानक उनकी तबीयत सोमवार शाम को खराब हो गई। इस पर परिजनों ने उन्हें हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट लेकर आए। हिमालयन हॉस्पिटल में चिकित्सकों की टीम उनके इलाज में जुटी हुई है।
हॉस्पिटल प्रशासनिक अधिकारी मुकेश मंमगाई ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट को पेट की तकलीफ के चलते शाम पांच बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल में उनके साथ उनकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्र महेंद्र सिंह बिष्ट व मानवेंद्र सिंह बिष्ट के साथ परिवार के सदस्य भी आए हैं।